BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं


रांची: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार कहा है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड की ओर से जारी शुभकामना संदेश में छठ महापर्व की बधाई देते हुए सभी के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की गई हैं। संदेश में छठ पर्व की पारंपरिक आस्था और उल्लास को दर्शाया गया है।

छठ महापर्व प्रकृति और सूर्य उपासना से जुड़ा प्रमुख पर्व है, जिसे झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।