रांची: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की ओर से धरती आबा को शत-शत नमन किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड सरकार की ओर से जारी संदेश में भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और आदर्शों को याद करते हुए उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प दोहराया गया। संदेश में कहा गया है कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाई और अपने नेतृत्व एवं बलिदान से आदिवासी समाज में जागरूकता तथा एकजुटता की भावना को मजबूत किया। उनका जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से भी धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संदेश में राज्यवासियों से उनके आदर्शों पर चलते हुए उनके सपनों का 'सोना झारखंड' बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में अपना योगदान देने की अपील की गई है। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और विचार आज भी झारखंड के लोगों को अपने अधिकारों, संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं।
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर धरती आबा को शत-शत नमन


.jpg)


