BREAKING NEWS

logo

वाईएफसी खड्ड ने 4–0 से हराया पंडोगा स्कूल, सिद्ध बाबा ग्वालबड़ टूर्नामेंट का दूसरा दिन


ऊना,   पंडोगा में करवाए जा रहे 18वे सिद्ध बाबा ग्वालवाड़ फुटबाल टूर्नामेंट में गुरुवार को कई रोमांचकारी मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीनियर व जूनियर कैटेगरी में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग के पहले मुकाबले में बीबीएनबी क्लब सलोह ने एसबीएस क्लब पंडोगा को तीन–शून्य से मात दी। मुबारकपुर की टीम ने सागर खड्ड की टीम को 3–0 से हराया।

हिमालयन फुटबाल क्लब ने जेएस फुटबॉल क्लब को दो–एक के गोल से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं सीनियर विंग के एकतरफा मुकाबले में वाईएफसी खड्ड–बी की टीम ने रावमपा पंडोगा की टीम को 4–0 से हराया। रेड पंजवार की टीम ने लायंस पंडोगा की टीम को मात दी। बीबीएनबी सलोह की टीम ने पीडीएफ टीम को 2–1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

जानकारी देते हुए आयोजनकर्ता कमेटी के सदस्य विकास राणा ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में 16 ओर सीनियर वर्ग में 18 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। आठ फ़रवरी को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समाजसेवी एवं भाजपा नेता अजय जोशी मुख्यातिथि होंगे और खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। 


टूर्नामेंट में विजेता टीम को 61 हजार और जबकि उपविजेता टीम को 41 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को पांच–पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।