मुंबई, 19 सितंबर 2026: देश के लंबे समय से चले आ रहे संगीत रियलिटी शो ‘Sa Re Ga Ma Pa’ का नया सीजन आज यानी 19 सितंबर से Zee TV पर शुरू हो रहा है। इस बार शो को ‘हिंदुस्तान का संगीतस्थान’ थीम के साथ बड़े और कॉन्सर्ट जैसे प्रारूप में पेश किया जा रहा है। नए सीजन की सबसे बड़ी खासियत इसका 360-डिग्री स्टेज है। निर्माताओं के अनुसार, यह भारतीय म्यूजिक रियलिटी शो के लिए इस तरह की पहली प्रस्तुति है। मंच की डिजाइन का उद्देश्य कलाकारों और दर्शकों के बीच एक लाइव कॉन्सर्ट जैसा माहौल तैयार करना है। शो में 100 से अधिक लाइव संगीतकारों के साथ एक बड़ा chorus ensemble भी शामिल किया गया है। इससे प्रतियोगियों की प्रस्तुतियों में लाइव म्यूजिक का विस्तार और अलग तरह का ऑर्केस्ट्रेशन देखने को मिलेगा। इस सीजन में शंकर महादेवन, कुमार सानू, नीति मोहन और जावेद अली म्यूजिकल गुरुओं की भूमिका में दिखाई देंगे। ये कलाकार प्रतियोगियों को गायन, प्रस्तुति और संगीत की बारीकियों से जुड़ी सलाह देते नजर आएंगे। शो की नई थीम भारतीय संगीत की अलग-अलग परंपराओं और क्षेत्रों से जुड़ी शैलियों को मंच देने पर केंद्रित बताई गई है। इसके तहत प्रतियोगियों की प्रस्तुतियों में देश की विविध संगीत विरासत को सामने लाने की कोशिश की जाएगी। इस बार अभिनेता श्रेस तलपड़े शो के होस्ट के रूप में नजर आएंगे। मुंबई में आयोजित लॉन्च कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संगीत जगत के इन दिग्गज कलाकारों के साथ मंच साझा करने को लेकर उत्साह जताया। शो के निर्माताओं के अनुसार, नए सीजन में प्रतियोगिता के साथ संगीत की प्रस्तुति और लाइव ऑर्केस्ट्रा को भी प्रमुख स्थान दिया गया है। इससे कार्यक्रम का प्रारूप पारंपरिक singing reality show से आगे बढ़कर बड़े म्यूजिकल मंच जैसा दिखाई देने की तैयारी में है। ‘Sa Re Ga Ma Pa 2026’ का प्रीमियर 19 सितंबर 2026 को रात 9:30 बजे Zee TV पर होगा। इसके बाद शो हर शनिवार और रविवार प्रसारित किया जाएगा। डिजिटल दर्शक इसे Hindi ZEE5 पर भी देख सकेंगे। करीब तीन दशक से चले आ रहे इस संगीत फ्रेंचाइजी के नए सीजन में नई आवाजों के साथ बड़ा मंच, लाइव ऑर्केस्ट्रा और भारतीय संगीत की विविध शैलियों को एक साथ लाने की कोशिश की गई है।360-डिग्री मंच पर संगीत का नया अनुभव
शंकर महादेवन समेत चार म्यूजिकल गुरुओं की टीम
श्रेस तलपड़े संभालेंगे होस्ट की जिम्मेदारी
कब और कहां देख सकेंगे?
‘सा रे गा मा पा’ नए अंदाज में आज से वापसी, 360-डिग्री स्टेज और 100 से ज्यादा संगीतकार होंगे खास आकर्षण






