BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की माता विमला देवी के निधन पर गढ़वा में शोकसभा आयोजित


गढ़वा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की माता विमला देवी के निधन पर बुधवार को शहर के घड़ा बाजार में शोकसभा का आयोजन किया गया। भाजपा नेता सह चिकित्सक डॉ. पातंजली केशरी की अध्यक्षता में आयोजित इस शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की गई। इस दौरान लोगों ने विमला देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मौके पर सुभाष प्रसाद केशरी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
समाजसेवी विजय केसरी ने कहा कि विमला देवी काफी दिनों से बीमार चल रही थीं और प्रयागराज के नजरेथ अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से सभी लोग मर्माहत हैं। मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन परिवार के लिए हमेशा संबल बना रहता है। उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।
वहीं, भाजपा के गढ़वा जिला मंत्री डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि विमला देवी का निधन अपूरणीय क्षति है। मां की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
शोकसभा में पवन केशरी, प्रभु केशरी, बिट्टू केशरी, वेद प्रकाश केशरी, अजय केशरी सहित भाजपा के नेता, कार्यकर्ता एवं एकल अभियान से जुड़े कई लोग उपस्थित थे।