साहिबगंज : जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय से प्राप्त डायल-112 के 15 अत्याधुनिक आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री दीपक बिरुवा ने इन वाहनों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि इन वाहनों के संचालन से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में वृद्धि होगी और आपातकालीन सेवाएं अधिक प्रभावी बनेंगी। मंत्री ने कहा कि इस पहल से आमजन की सुरक्षा, पुलिस के प्रति विश्वास तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। डायल-112 सेवा के तहत ये वाहन आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता प्रदान करेंगे, जिससे लोगों को समय पर मदद मिल सकेगी।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






