BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दिव्यांगजनों को 3,927 सहायक उपकरण वितरित, आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार का प्रयास : सांसद


पलामू : सदर प्रखंड मेदिनीनगर परिसर में बुधवार को भारत सरकार की ADIP एवं RVY योजना के तहत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के बीच विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। सांसद पलामू विष्णु दयाल राम के प्रयास एवं अनुशंसा से आयोजित इस शिविर में सदर मेदिनीनगर, पाटन, विश्रामपुर, सतबरवा, पड़वा, पांडू, उंटारी रोड, नावाबाजार एवं रामगढ़ प्रखंडों के लाभुक शामिल हुए।
शिविर में कुल 966 लाभार्थियों के लिए 3,927 सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। इनमें ADIP योजना के तहत 414 लाभार्थियों को 745 उपकरण तथा RVY योजना के तहत 552 लाभार्थियों को 3,182 उपकरण दिए गए।
लाभुकों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, CP चेयर, क्रच, रोलाटर, ब्रेल किट, वॉकिंग स्टिक, नी-ब्रेस, लुम्बो सैक्रल बेल्ट, सिलिकॉन कुशन एवं लेप्रोसी किट सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक समाज के अभिन्न अंग हैं। उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग देना प्राथमिकता है। केंद्र सरकार की ADIP एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। उन्होंने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल कुमार सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, प्रखंड प्रमुख बसंती देवी, बीडीओ जागो महतो, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार पाण्डेय, भोला पाण्डेय, सुभक तिवारी सहित एलिमको के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, लाभुक एवं उनके परिजन मौजूद रहे।