सिवान, बिहार | 23 अक्टूबर 2026 बिहार के सिवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में अवैध रूप से पटाखे बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने जांच तेज कर दी है। विस्फोट की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पदाधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL), डॉग स्क्वाड, बिजली विभाग और मेडिकल टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच की जा रही है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। थाना स्तर पर लापरवाही के आरोप में जामो बाजार के थानाध्यक्ष और स्थानीय चौकीदार चंद्रिका मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में प्राप्त बयानों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जिम्मेदारी सीआई महाराजगंज को सौंपी गई है। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और विस्फोट के कारणों सहित मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रशासन ने बताया कि जांच पूरी होने और अधिक जानकारी उपलब्ध होने के बाद मामले में विस्तृत अपडेट जारी किया जाएगा।घटनास्थल पर पहुंचीं जांच टीमें
लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित
प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी
सिवान में अवैध पटाखा निर्माण के दौरान भीषण विस्फोट, 3 लोगों की मौत; थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित


.png)


