हीरो शोरूम के समीप हाईवा की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, लोग बाल-बाल बचे
बालूमाथ।बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित हीरो शोरूम के समीप कोयला लदी हाईवा की टक्कर से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में कार सवार लोग और आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार, दुर्गा मंडप मोहल्ला निवासी गीरेंद्र यादव अपनी पत्नी और मां के साथ स्टेट बैंक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कोयला लदी हाईवा ने कार के दाहिने हिस्से में टक्कर मार दी।टक्कर से कार का अगला पहिया ब्लास्ट हो गया और लुकिंग ग्लास सहित दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवा चालक को रोककर फटकार लगाई। कार मालिक ने वाहन मालिक से क्षतिपूर्ति की मांग की है।स्थानीय लोगों ने बताया कि बालूमाथ-चंदवा एवं बालूमाथ-हेरहंज और मुरपा मार्ग पर भारी कोयला लोड ट्रक-हाइवा वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।




