BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर में पहली बार नए अंदाज में भोजन की व्यवस्था, चर्च रोड में शुरू हुआ ‘हाफ लंच’


कम खाएं, स्वादिष्ट खाएं और पौष्टिक खाएं की सोच के साथ ग्राहकों को मिलेगा स्वच्छ व गुणवत्तापूर्ण भोजन
मेदिनीनगर। गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज के शुभ अवसर पर सोमवार, 14 सितंबर 2026 को मेदिनीनगर के चर्च रोड स्थित लॉन्ड्री मैट्रिक के बगल में ‘हाफ लंच’ नामक जलपान एवं भोजन केंद्र का शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान की प्रोपराइटर अभिलाष वर्मा ने अपनी माता श्रीमती पिंकी वर्मा के साथ विधिवत उद्घाटन किया।
बताया गया कि प्रतिष्ठान में गत सप्ताह जन्माष्टमी के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई थी। वहीं, गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज के शुभ अवसर पर सोमवार से इसे आम ग्राहकों के लिए शुरू कर दिया गया। शहर के जाने-माने ज्योतिषी संकेत श्रवण के नेतृत्व में पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता अविनाश वर्मा, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद अग्रवाल, स्वागत होटल के प्रोपराइटर वीरेंद्र नाथ सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता सजीव नयन, एसोसिएशन के सचिव सतीश अग्रवाल, टेस्टी फूड के प्रोपराइटर राकेश श्रीवास्तव, लॉन्ड्री मैट्रिक के प्रोपराइटर आकाश वर्मा, प्रिंस तिवारी, हर्ष श्रीवास्तव, हर्ष सिंह, चंदन कुमार और रंजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
प्रतिष्ठान के संचालनकर्ता सूर्योदय सिंह ने बताया कि ‘हाफ लंच’ को पूरी तरह स्वच्छ और हाइजीनिक वातावरण में तैयार किया गया है। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान को एयर कंडीशनर बनाया गया है। यहां गर्मागर्म और पौष्टिक भोजन के साथ ऐसे व्यंजन उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है, जो आसपास के क्षेत्र में आसानी से उपलब्ध नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान में राजमा-चावल, कढ़ी-चावल, खिचड़ी के साथ चाय और कॉफी भी उपलब्ध रहेगी। वहीं, प्रतिष्ठान का सिग्नेचर आइटम गरम-गरम काले जामुन को ठंडे दही के साथ परोसना है, जिसका स्वाद ग्राहकों को खास अनुभव देगा।
सूर्योदय सिंह ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है। इसी सोच के साथ ‘कम खाएं, स्वादिष्ट खाएं, थोड़ा खाएं और पौष्टिक खाएं’ की अवधारणा पर ‘हाफ लंच’ की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य मध्यवर्गीय सहित हर वर्ग के ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराना है। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान का नाम ‘हाफ लंच’ रखा गया है।