बैंकों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण बढ़ाने का निर्देश
डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, बीमा क्लेम के लाभुकों को सौंपे गए चेक
मेदिनीनगर (पलामू)। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जून तिमाही 2026 की जिला स्तरीय समीक्षा समिति सह परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न बैंकों के कार्यों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की ऋण और वित्तीय समावेशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर विभिन्न बीमा क्लेम के लाभुकों को चेक भी सौंपे गए।
बैठक में उपायुक्त ने वार्षिक साख योजना, कृषि ऋण, एमएसएमई, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जनधन योजना, बीमा योजनाओं, अटल पेंशन योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने बैंकों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण बढ़ाने तथा पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।
वार्षिक साख योजना के तहत 1,13,692.22 लाख रुपये का ऋण वितरित
वित्तीय वर्ष 2026-27 की जून तिमाही तक जिले में वार्षिक साख योजना के तहत 43,306 खातों के माध्यम से 1,13,692.22 लाख रुपये के ऋण वितरित किए गए। कृषि क्षेत्र में 29,597 खातों को 35,772.43 लाख रुपये तथा एमएसएमई क्षेत्र में 3,716 खातों को 47,373.94 लाख रुपये का ऋण दिया गया।
प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना के तहत 9,353 लाभुकों को 13,476.20 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया। वहीं, किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 13,229 लाभुकों को 12,711.91 लाख रुपये का ऋण दिया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 749 महिला स्वयं सहायता समूहों को 906.14 लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
वित्तीय समावेशन योजनाओं की भी हुई समीक्षा
बैठक में जिले का औसत साख-जमा अनुपात 40





