गांधी जयंती के अवसर पर चक्रधरपुर मंडल में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित
चक्रधरपुर, 02 अक्टूबर 2026:*
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चक्रधरपुर मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
चक्रधरपुर स्टेशन पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक, चक्रधरपुर सहित शाखा अधिकारियों, रेलकर्मियों तथा स्काउट एवं गाइड के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
इसके उपरांत चक्रधरपुर स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार की ओर स्थित सर्कुलेटिंग एरिया में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर स्वच्छता को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की जिम्मेदारी और सामूहिक आदत बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से रेल परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वच्छतापूर्ण बनाए रखने के साथ-साथ यात्रियों एवं आमजन को भी अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया। “स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ परिसर और स्वच्छ समाज” के संकल्प के साथ सभी से स्वच्छता में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।





