पद्म भूषण से अलंकृत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्मृति शेष स्व० शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर रामगढ़ जिला अंतर्गत नेमरा स्थित लुकैयाटांड में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व० शिबू सोरेन के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व० शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके आदर्शों पर चलकर राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि





