मुख्य चुनाव आयुक्त हटाओ, देश बचाओ के नारे के साथ कांग्रेस का विरोध मार्च
जिला अध्यक्ष बिमला कुमारी के नेतृत्व में निकला मार्च, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
मेदिनीनगर, 28 सितंबर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को ‘मुख्य चुनाव आयुक्त हटाओ, देश बचाओ’ विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेस की ओर से देश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर 28 सितंबर को विरोध मार्च आयोजित करने का आह्वान किया गया था।
पलामू में मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिमला कुमारी ने किया। कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ मार्च साहित्य मैदान होते हुए छहमुहान चौक पहुंचा और वहां से उपायुक्त कार्यालय तक गया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया एवं मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर उपायुक्त के समक्ष ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से संबंधित नारे लगाए। पार्टी की ओर से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा मतदाता सूची से जुड़े मामलों की समीक्षा की मांग भी उठाई गई। कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके कार्यकाल से जुड़े निर्णयों तथा मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग को लेकर विरोध कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
विरोध मार्च में रामदेव प्रसाद यादव, रामाशीष पांडेय, विनोद कुमार तिवारी, सत्यानंद दुबे, गोपाल त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, रेखा सिंह, धनंजय तिवारी, रंजन कुमार दुबे, मुन्ना खान, सरफराज अंसारी, जितेंद्र कमलापुरी, तुलसी पासवान, आशीष ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।




.jpeg)

