सलैया स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग को मिली नई ताकत, दिल्ली तक पहुंचेगी आवाज
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह : गिरिडीह जिले के सलैया रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और रेल सुविधाओं के विस्तार की लंबे समय से उठ रही मांग को नई मजबूती मिली है। सलैया संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने संजीव कुमार गुड्डू के नेतृत्व में संसदीय कार्यालय सचिव, भाजपा नई दिल्ली एवं कमल संदेश के संपादक शिवशक्ति बक्शी से गिरिडीह कैंप में मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि आसनसोल हटिया इंटरसिटी एक्सप्रेस (13513/13514) तथा गोड्डा–नई दिल्ली एक्सप्रेस (14049/14050) का सलैया स्टेशन पर नियमित ठहराव सुनिश्चित किया जाए, ताकि हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिल सके। साथ ही कोडरमा महेशमुंडा पैसेंजर ट्रेन का विस्तार मधुपुर तक करने की भी मांग की गई, जिससे गिरिडीह और आसपास के क्षेत्रों की रेल कनेक्टिविटी बेहतर हो सके शिवशक्ति बक्शी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि यह मामला पहले भी उनके संज्ञान में आया था और रेल मंत्री के समक्ष इसकी चर्चा हो चुकी है। उन्होंने कहा, "इस बार आप लोगों को मैं स्वयं दिल्ली बुलाऊंगा या साथ लेकर चलूंगा, यह मेरा वचन है।" उनके इस आश्वासन से संघर्ष मोर्चा के सदस्यों में उत्साह का माहौल है बैठक में गौतम सोनी, अमित छापरिया, मिथिलेश पांडेय, सनी चौरसिया और संतोष पांडेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे सलैया संघर्ष मोर्चा का कहना है कि यह केवल ट्रेन ठहराव की मांग नहीं, बल्कि गिरिडीह के विकास, रोजगार, पर्यटन और बेहतर रेल संपर्क से जुड़ा जनहित का मुद्दा है। संगठन ने विश्वास जताया कि यह पहल अब दिल्ली तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी और क्षेत्रवासियों को जल्द सकारआत्मक परिणाम देखने को मिलेंगे




