BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

परसुडीह में 510 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


 दिनांक 09.08.26 को वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान परसुडीह थाना क्षेत्र के खखरीपाड़ा के समीप गांजा की खरीद-बिक्री में संलिप्त एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में आरोपी के पास से कुल 510 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (नगर) द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विस्तृत जानकारी दी गई है।