BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पलामू संसदीय क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी




पलामू :  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सांसद पलामू  विष्णु दयाल राम के नेतृत्व में चिरमिरी-अंबिकापुर-बड़गढ़-भंडरिया रेलवे लाइन निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने मुलाकात कर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

विगत अगस्त माह में भी संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ रेल मंत्री से मुलाकात कर अंबिकापुर-गढ़वा प्रस्तावित रेलवे लाइन के अलाइनमेंट में बड़गढ़ एवं भंडरिया को भी सम्मिलित करने का अनुरोध किया था। उस समय रेल मंत्री ने इस मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करने तथा संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ पुनः बैठक कर चर्चा करने का आश्वासन दिया था।
सांसद ने कहा कि आज यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि संघर्ष समिति की मांग को स्वीकार करते हुए रेल मंत्री ने स्वीकृत नई रेलवे लाइन अंबिकापुर-गढ़वा रोड एवं रामानुजगंज-बरवाडीह रेल कनेक्टिविटी के अतिरिक्त अंबिकापुर से बलरामपुर होते हुए बड़गढ़, नौका, भंडरिया, बिंदा एवं तेवाली होते हुए बरवाडीह तक नई रेलवे लाइन के निर्माण की घोषणा की है।

इस प्रस्तावित रेल मार्ग में बलरामपुर एवं तेवाली में दो महत्वपूर्ण जंक्शन भी बनाए जाएंगे।

यह परियोजना पलामू संसदीय क्षेत्र, विशेषकर बड़गढ़, भंडरिया एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए ऐतिहासिक एवं दूरगामी महत्व की है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्राप्त होगी, आवागमन सुगम होगा तथा रोजगार, व्यापार, पर्यटन और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सांसद श्री राम ने देश के प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री  के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूं।

इस अवसर पर सांसद एवं समिति के सदस्यों ने रेल मंत्री को अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर जी की प्रतिमा एवं मांदर भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।