देवघर के सारवां में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कार में टक्कर, 03 गंभीर रूप से घायल
देवघर के सारवां में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कार में टक्कर, 03 गंभीर रूप से घायल
अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
देवघर : देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवघर-सारवां मुख्य मार्ग पर बुधवार, 14 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े 08 बजे बिशनपुर के समीप ऑटो और चारपहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो पर सवार 03 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और तुरंत 100/112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही सारवां थाना प्रभारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य कराया।





