द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप–2026 के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
आगामी 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को मिथिला सांस्कृतिक परिषद, गोलमुरी, जमशेदपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप–2026 की तैयारियों को लेकर आज पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा झा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कीगई। इस बैठक में पैरा योगासन प्रमोशन कमिटी के राज्य कॉर्डिनेटर डॉ रवि शंकर नेवार भी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रतियोगिता के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसमें प्रतियोगिता की रूपरेखा, आयोजन स्थल की व्यवस्था, प्रतिभागियों के पंजीकरण, तकनीकी एवं निर्णायक मंडल, आवास एवं भोजन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा तथा अतिथियों के स्वागत सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित जिला के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा आयोजन से संबंधित विभिन्न दायित्वों के निर्वहन हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर अध्यक्ष सुधा झा ने कहा कि पैरा योगासन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना, उनमें आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना तथा योग के माध्यम से समावेशी समाज के निर्माण को प्रोत्साहित करना है। डॉ रवि शंकर नेवार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से पैरा योगासन खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन के माध्यम से दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल एवं योग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव एवं कंपटीशन डायरेक्टर मलय कुमार डे ने सभी संबंधित संस्थाओं, योग प्रेमियों, खेल संगठनों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों से प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष ललिता शर्मा, जिला सह सचिव प्रज्ञा पारोमिता, लक्ष्मी साहू, गौरी कर, प्रेमलता प्रसाद, इराक्षी शामल, आरती झा, अजय वर्मा एवं शुभम कुमार उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का विवरण:
प्रतियोगिता: द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप–2026
दिनांक: 11 अक्टूबर 2026, रविवार
स्थान: मिथिला सांस्कृतिक परिषद गोलमुरी, जमशेदपुर, झारखंड
आयोजक: पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन
झारखंड






