BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सरकार का बड़ा फैसला — ₹2000 तक UPI और RuPay पर कोई चार्ज नहीं लगेगा


आम लोगों के लिए तीसरी बड़ी राहत वाली खबर। भारत सरकार ने सोमवार को Payment and Settlement Act 2007 में बदलाव को नोटिफाई किया है। अब बैंक ₹2000 तक के UPI ट्रांजैक्शन और RuPay डेबिट कार्ड से पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगा सकते।सरकार ने गजट नोटिफिकेशन में साफ कहा है कि ₹2000 तक के UPI और RuPay डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन को electronic mode of payment माना जाएगा और इस पर कोई फीस नहीं वसूली जाएगी। इससे छोटे दुकानदारों और आम लोगों को बहुत फायदा होगा, क्योंकि कई बैंक छोटे ट्रांजैक्शन पर भी चार्ज लगाने की तैयारी कर रहे थे। RBI पहले ही UPI को फ्री रखने की वकालत कर रहा था और अब सरकार ने इसे कानून बना दिया है।