BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा


छतरपुर। गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज, सड़मा में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दो दर्जन से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने कॉलेज की महिला शिक्षकों एवं छात्रों को आकर्षक डिजाइन की मेहंदी लगाई, जिसकी सभी ने सराहना की।
साथ ही आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का रिहर्सल कराया गया, जिसमें करीब एक दर्जन बच्चों ने नृत्य, संगीत एवं भाषण की प्रस्तुति दी।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम हैं।
कार्यक्रम की मुख्य भूमिका निभा रहीं प्रो. मुन्नी देवी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने से व्यक्तित्व विकास होता है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. डॉ. अमित कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं।
प्रो. राजकिशोर लाल, प्रो. राजमोहन, आरती कुमारी एवं नैंसी कुमारी ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन पंचम कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।
मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।