BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मोहम्मदगंज में पंचायतवार बीट प्रभारी तैनात, ग्रामीणों से सीधा संवाद और अपराध पर रहेगी पैनी नजर


हुसैनाबाद:कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद,पलामू :पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर हुसैनाबाद अनुमंडल के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। ग्रामीणों से बेहतर समन्वय और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र की सभी पंचायतों में पंचायतवार बीट प्रभारी की तैनाती की गई है।
थाना प्रभारी नारायण सोरेन के नेतृत्व में थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जारी आदेश के अनुसार एसआई मनोज मुंडा को भजनिया, एएसआई प्रदुमन पासवान को सोनबरसा, एसआई हरेंद्र प्रसाद को रसूलपुर, एसआई मुद्दीन अंसारी को भली, एएसआई अनिल कुमार को बड़ांडा, एएसआई बुडू उरांव को कादल तथा एसआई भगवान पूर्ति* को संबंधित बीट की जिम्मेदारी दी गई है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ अधिकारी फिलहाल श्रावणी मेला ड्यूटी के लिए देवघर गए हुए हैं। ऐसे में उनके क्षेत्रों से सटे पंचायतों के बीट प्रभारियों को डबल प्रभार दिया गया है, ताकि क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था बाधित न हो।इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान, पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और अपराध पर अंकुश लगाना है। बीट प्रभारी अपने क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करेंगे।
पुलिस की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच आसान होगी और जवाबदेही भी बढ़ेगी।