BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

टाउन थाना रोड में पार्किंग की व्यवस्था जरूरी, बाजार क्षेत्र में बढ़ रही परेशानी : संतोष सोनी


मेदिनीनगर : शहर के टाउन थाना रोड में पार्किंग की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग उठी है। प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी संतोष कुमार सोनी ने कहा कि बाजार क्षेत्र में वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण व्यवसायियों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कई व्यवसायी सुरक्षा कारणों से अपने चारपहिया वाहनों से दुकान आते-जाते हैं, लेकिन बाजार में वाहन खड़ा करने की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी होती है। ऐसे में टाउन थाना रोड में व्यवस्थित पार्किंग स्थल बनाया जाना बेहद जरूरी है।

संतोष सोनी ने इसके साथ ही मेदिनीनगर बाजार क्षेत्र में सुरक्षा के लिए कम से कम तीन पुलिस चौकी स्थापित करने, गांधी मैदान को कम खर्च में आम लोगों एवं व्यवसायियों के लिए उपलब्ध कराने तथा शहर की सफाई व्यवस्था को पूर्व की तरह बेहतर बनाने की मांग की। उन्होंने शहर में जर्जर बिजली तारों को दुरुस्त करने की आवश्यकता भी बताई।

उन्होंने एमएमसीएच में गंभीर मरीजों को बार-बार रांची रेफर किए जाने की व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि लोगों को बाहर जाने की मजबूरी कम हो।