जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने दिए निर्देश
प्रेस विज्ञप्ति: जमशेदपुर पुलिस,
पूर्वी सिंहभूम
यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर
आज जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था की समीक्षा को लेकर वरीय पुलिस अधिकारियों एवं यातायात पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की वर्तमान यातायात व्यवस्था, प्रमुख जाम वाले क्षेत्रों, दुर्घटना संभावित स्थलों तथा यातायात नियमों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष निर्देश दिए गए—
* प्रमुख जाम वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की प्रभावी तैनाती एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
* पीक आवर में यातायात का सुचारु संचालन एवं आवश्यकतानुसार डायवर्जन/बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए।
* खतरनाक ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने, मोडिफाइड साइलेंसर एवं अवैध डार्क फिल्म के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए।
* सड़क पर अनधिकृत पार्किंग, अतिक्रमण एवं यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
* No entry को और अधिक प्रभावी बनाए।
* यातायात नियमों के पालन करने हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में समय समय पर जागरूकता अभियान चलाई जाए।
* दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर preventive measures एवं आवश्यक signage/lighting की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
* CCTV , Traffic lights एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से यातायात उल्लंघनों की निगरानी बढ़ाई जाए।
* सभी संबंधित पदाधिकारी फील्ड में सक्रिय रहकर वास्तविक समय में यातायात स्थिति की निगरानी करें।
* यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक दीर्घकालिक उपाय किए जाएं।
जमशेदपुर पुलिस का उद्देश्य है कि शहर में यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित, सुगम और नागरिक-केंद्रित बने तथा आम लोगों को अनावश्यक जाम एवं यातायात संबंधी असुविधा का सामना न करना पड़े।






