BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बेड़ो के करांजी में भारतमाला सड़क के मुआवजे का विरोध, रैयतों ने ग्रामसभा की अनुमति की मांग की


संवाददाता विकास कुमार

बेड़ो: प्रखंड के करांजी गांव में जराटोली रहमत नगर के ग्रामीण एवं रैयत रविवार को गन्ता पतरा मैदान के समीप एकत्र हुए। ग्रामीणों ने तुको से लोहरदगा रोड कटकर दिघिया, करांजी मौजा होते हुए बारिडीह में गुमला सड़क एनएच को जोड़ते हुए खूंटी तक प्रस्तावित भारतमाला सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण के संबंध में जारी नोटिस में दर्शाए गए मुआवजे का विरोध किया।ग्रामीणों का कहना था कि अंचल कार्यालय बेड़ो की ओर से करीब दो माह पूर्व तुको, दिघिया, करांजी, बारिडीह सहित अन्य मौजा के प्रभावित रैयतों को नोटिस दिया गया है। नोटिस में खाता संख्या, प्लॉट संख्या, रैयत का नाम, जमीन का रकबा और मुआवजा राशि का उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नोटिस में कृषि भूमि के लिए करीब 34 हजार रुपये प्रति डिसमिल की दर से मुआवजा दर्शाया गया है, जो वर्तमान बाजार दर के हिसाब से बेहद कम और अपर्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि रैयतों की सहमति के बिना भूमि का अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही ग्रामसभा से अनुमति लेने की मांग की गई।कांग्रेस पार्टी के रांची जिला ग्रामीण महासचिव हाजी परवेज आलम ने ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए समर्थन किया।मौके पर रैयत मनीर अंसारी, रुस्तम अंसारी, अफरोज अंसारी, तौफीक अंसारी, ऐनुल अंसारी, जैनुल अंसारी, नसीम अंसारी, इदरिश अंसारी, अब्दुल राजिक अंसारी, अनिल कुजूर, शमिना खातून, रजिना खातून, नुरेशा खातून, अनवर अंसारी, सरफराज अंसारी, समद अंसारी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।