राकेश पासवान ने मुख्यमंत्री पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्व रूपी सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, झारखंड आंदोलन में उनके परिवार के योगदान को किया याद
पलामू : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर झारखंड आंदोलन के महानायक एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्व दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूजनीय माता स्वर्गीय रूपी सोरेन जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
इस दौरान सभी ने स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के परिवार का राज्य के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में केंद्रीय नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता राकेश पासवान, झारखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के सचिव डॉ. एजाज अहमद, झामुमो के मुन्ना कुमार देव, अभय कुमार, उदय कश्यप, अरशद खान, अजमत खान सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय रूपी सोरेन जी को नमन किया और उनके प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।





