SIR को लेकर गावां में बीएलओ की समीक्षा बैठक, एसडीओ ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गावां। गावां प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को SIR (Special Intensive Revision) को लेकर खोरी महुआ अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी समीर रेनियल खलको की अध्यक्षता में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में SIR प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही त्रुटियों पर विशेष ध्यान देने तथा मतदाता संबंधी प्रपत्रों की जांच और सुधार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीओ ने बीएलओ को SIR-2003 से संबंधित मतदाता विवरण, फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 को सही तरीके से जोड़ने और आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र एवं स्थानीय प्रमाण पत्र के स्थान पर वंशावली फॉर्म से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पर्यवेक्षकों एवं बीएलओ को नोटिस से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की भी जानकारी दी गई।
बैठक में गावां सीओ अभिषेक कुमार, बीडीओ महेंद्र रविदास, कंप्यूटर ऑपरेटर आदित्य कुमार, अजय कुमार राम सहित आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं पंचायत क्षेत्र के सभी बीएलओ मौजूद रहे





