BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

कांग्रेसी नेता सुधीर चंद्रवंशी की माता के निधन पर शोक संवेदना देने पहुंचे कई नेता


विश्रामपुर : विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर कुमार चंद्रवंशी की पूज्य माता के निधन की खबर सुनकर उनके आवास पर मंगलवार को नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। शोक की इस घड़ी में बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

सुधीर चंद्रवंशी एवं उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सभी ने परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। नेताओं ने कहा कि मां का निधन परिवार के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। इस कठिन समय में सभी लोग चंद्रवंशी परिवार के साथ खड़े हैं।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, पूर्व भाजपा प्रत्याशी अलखनाथ पांडे, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री पार्वती सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ तिवारी, पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिमला कुमारी, जितेंद्र कमलापुरी, सत्येंद्र सिंह एवं राजीव रंजन दुबे सहित कई लोग शामिल रहे।

सभी नेताओं ने सुधीर चंद्रवंशी एवं उनके पिता कमल प्रसाद, जो भूतपूर्व सैनिक हैं, से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति प्रदान करें।