logo

बेटा ने सो रहे पिता को टांगी से काटकर मार डाला


राँची में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पैसों के विवाद में बेटे ने अपने ही पिता की निर्मम हत्या कर दी। घटना बीती रात एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हाराटांड़ की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी कमल कुमार साहू नशे का आदी बताया जा रहा है और उसकी मानसिक स्थिति भी पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। बताया जाता है कि घटना की रात उसने अपने पिता से किसी पूजा के लिए बाहर चलने को कहा, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद उसके पिता गुस्से में सोने चले गए।

इसी दौरान कमल ने अपनी मां को कमरे में बंद कर दिया और सो रहे पिता पर टांगी और कुदाली से हमला कर दिया। इस हमले में उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे के अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।