BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

स्वर्वेद संदेश यात्रा के तहत मेदिनीनगर में 3 सितंबर को विशेष सत्संग समारोह


मेदिनीनगर। सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संत समाज की ओर से स्वर्वेद संदेश यात्रा के तहत 3 सितंबर को मेदिनीनगर में विशेष सत्संग समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय के बीसफूटा पुल रोड स्थित बैजनाथ सिंह सेवा आश्रम परिसर में होने वाले इस समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी।

संत समाज के प्रधान जिला संयोजक भानू प्रताप देव ने बताया कि विशेष सत्संग समारोह को लेकर प्रवचन पंडाल, स्वागत विभाग, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न विभागों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और भक्तजनों के शामिल होने की संभावना है।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही स्वर्वेद संदेश यात्रा

संस्थान के नंदलाल पासवान ने बताया कि विहंगम योग संत समाज का वार्षिकोत्सव आगामी 14 और 15 दिसंबर को वाराणसी के उमराहा स्थित आश्रम परिसर में आयोजित होगा। वार्षिकोत्सव के अवसर पर समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव के साथ 25 हजार कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव के संदेश और आध्यात्मिक जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में स्वर्वेद संदेश यात्रा मेदिनीनगर पहुंची है।

समारोह को सफल बनाने में जिला संयोजक रामगोविंद यादव, बनारसी प्रसाद यादव, रामपति राम, अखिलेश मेहता, राकेश पाठक, दुलारचंद पाल, ओं