बेड़ो में ज्वेलर्स दुकानदारों के साथ थाना प्रभारी की बैठक, मास्क-हेलमेट पहनकर दुकान में एंट्री पर रोक, थाना प्रभारी ने दिए सख्त निर्देश
संवाददाता विकास कुमार
बेड़ो: थाना क्षेत्र के सभी ज्वेलर्स दुकानों के संचालकों व मालिकों के साथ रविवार को थाना प्रभारी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर यह बैठक ज्वेलरी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर की गई।बैठक में थाना प्रभारी मो. कफील अहमद ने संचालकों से कहा कि सभी ज्वेलरी प्रतिष्ठान के संचालक सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। दुकान में उत्तम क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, प्रतिष्ठान में अलार्म की व्यवस्था रखें और उसकी कार्यशीलता सुनिश्चित करें। संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखें। दुकान बंद करने और खोलने के समय विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी व्यक्ति को मास्क एवं हेलमेट पहनकर दुकान में प्रवेश करने पर पाबंदी रहेगी। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल थाना को सूचना दें। बैठक में बेड़ो थाना क्षेत्र के सभी ज्वेलरी दुकानदार व संचालक शामिल थे।






