BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जाति जनगणना में OBC कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर कांग्रेस OBC सेल ने दर्ज किया विरोध


जमशेदपुर, 14 सितंबर 2026: आज बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में कांग्रेस ओबीसी सेल के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार से आगामी जाति जनगणना में ओबीसी के लिए अलग से कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर विरोध दर्ज किया गया।

नेताओं ने कहा कि जब तक जातिगत जनगणना में ओबीसी की वास्तविक संख्या सामने नहीं आएगी, तब तक सामाजिक न्याय अधूरा है। ओबीसी समाज को उसका हक और अधिकार तभी मिल सकता है जब उसकी गिनती सही तरीके से हो।

इस दौरान बताया गया कि इस मांग को लेकर 16 सितंबर को रांची में बापू वाटिका से राजभवन तक एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारी जोरों पर है। इसमें पूरे झारखंड से कांग्रेस OBC सेल के कार्यकर्ता शामिल होंगे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, रामेश्वर प्रसाद, विजय यादव, प्रताप यादव, सुरेंद्र शर्मा, *राकेश साहू (जिला के अलावा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।