BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक कर प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया जनता दरबार में बिजली बिल, भूमि विवाद, पेंशन, पारिवारिक विवाद, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आवास, राशन कार्ड एवं जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने तथा जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव हो, उनका नियमानुसार शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। इससे लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होने के साथ प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।