BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की चोरी, जांच में जुटी हुसैनाबाद थाना पुलिस


हुसैनाबाद:कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद,पलामू : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के गम्हर बिगहा गांव में घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना को लेकर ट्रैक्टर मालिक योगेंद्र सिंह ने हुसैनाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है.पीड़ित योगेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 12 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे वह भोजन करने के बाद सोने चले गए थे. उस समय उनका ट्रैक्टर संख्या: BRGB 9787 हमेशा की तरह घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा था. अगले दिन 13 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे जब वे सोकर उठे, तो ट्रैक्टर अपने स्थान से गायब था. इसके बाद उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं मिल सका.योगेंद्र सिंह के अनुसार, उन्होंने उक्त ट्रैक्टर को इसी साल अप्रैल 2026 में बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलासपुर निवासी शुभम कुमार सिंह से खरीदा था. हालांकि, कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण ट्रैक्टर अभी तक उनके नाम पर आधिकारिक रूप से स्थानांतरित (ट्रांसफर) नहीं हो सका था.पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से चोरी गए ट्रैक्टर की अविलंब बरामदगी और इस घटना में शामिल अज्ञात चोरों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है. हुसैनाबाद थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है और मामले की छानबीन में जुट गई है.