विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस जुगसलाई के ऋषि भवन में धूमधाम से संपन्न
जमशेदपुर: विश्व हिंदू परिषद (धर्मप्रसार) द्वारा जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम झारखंड प्रांत प्रमुख श्री संजय चौरसिया जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं जिला प्रमुख ठाकुर विवेक सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री मुरलीधर केडिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के श्री अभिमन्यु सिंह एवं विशेष अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच की जिला संयोजिका श्रीमती राजपति देवी उपस्थित रहीं।
मंच का कुशल संचालन रमेश जी ने किया, जबकि पूरे आयोजन की व्यवस्था कार्यक्रम संयोजिका उमा शर्मा एवं छवि विश्वकर्मा की देखरेख में हुई।
समारोह में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष विनय शर्मा, जिला मातृ शक्ति प्रमुख एम. भवानी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह राजमणि, धर्म प्रसार जिला परावर्तन प्रमुख हरिद्वार सिंह, धर्म प्रसार बागबेड़ा प्रमुख सुमित सिंह सह प्रमुख रवि तिवारी, संजना सिंह एवं शीलू सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा गौ सम्मान अभियान से जुड़े अनंत सरायवाला, अनिल अग्रवाल, कैलाश सरवा, संतोष साहू, विनोद मिश्रा, महेश साहू, राजू कुमार सिंह, गणेश कुमार और उमेश पांडे सहित सैकड़ों स्थानीय श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर विचार रखे गए।





