बर्मामाइन्स थाना क्षेत्रान्तर्गत केरेज कॉलोनी, मुस्लिम बस्ती कब्रिस्तान के पास दिनांक-29.08.2026 को रात्रि लगभग-09:30 बजे राजा मजुमदार, उम्र लगभग-25 वर्ष, पिता-सुनील मजुमदार, पता-केरेज कॉलोनी, को दो अपराधकर्मियों ने जान मारने के नियत से चाकू एवं ईंट से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिस संबंध में बर्मामाइन्स थाना कांड सं0 49/26, दिनांक 30.08.26 धारा 126(2)/115(2)/117(2)/118(1)/118(2)/109(1)/3(5) बीएनएस दर्ज किया गया था। उक्त कांड के अनुसंधान के क्रम में कांड के प्राथमिकी अभियुक्त 1 वीरेन्द्र सिंह उर्फ बाबू, उम्र लगभग 20 वर्ष, पिता मलकीत सिंह, 2 लखिन्द्र पात्रो उर्फ ऋतिक उम्र लगभग 19 वर्ष, पिता-जितेन्द्र पात्रो, दोनों पता-केरेज कॉलोनी बाबा कुटी राम मंदिर के पास, थाना बर्मामाइन्स जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर को गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों अपराधकर्मियों ने पूछताछ में अपना अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पूर्व दुश्मनी को लेकर बदले की भावना से राजा मजुमदार को जान मारने के नियत से चाकू एवं ईंट से मारकर गंभीर रूप से जख्मी किये हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त खून लगा चाकू एवं अभियुक्त वीरेन्द्र सिंह उर्फ बाबू के खून लगा जिस फुलपेन्ट को विधिवत जप्त किया गया है।जप्त सामानों का विवरण:-
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारियों का विवरणी:-
बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र में पूर्व दुश्मनी को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार





