20वें एशियाई खेल में भारतीय लड़कियों ने देश को अपने बुते दिलाये छह गोल्ड
दबदबे को कायम रखते हुए देश का मान बढ़ाने की दिशा में दिखाया दमखम
विशेष संवाददाता
रांची : जापान के नागोया में चल रहे 20वें एशियाई खेल में भारतीय लड़कियों ने अब तक देश को छह स्वर्ण पदक दिला कर एक नया इतिहास रचा है। एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों का स्वर्णिम प्रदर्शन लगातार जारी है। 19 सितंबर से शुरू हुए खेलों के महाकुंभ में भारतीय महिला खिलाड़ियों पर देश ही नहीं 140 करोड़ से अधिक नागरिकों की भी नजरें टिकी थी। खेल प्रतिस्पर्धा में जहां चीन ने सबसे अधिक गोल्ड मेडल जीत कर अपनी बादशाहत एशिया में कायम रखी है, वहीं भारत भी पदक तालिका में 11वें स्थान पर पहुंच चुका है। एशियाई खेल में भारतीय लड़कियों, युवतियों के जज्बे ने देशवासियों को गर्व की अनुभूति दिलायी है। इनके स्वर्णिम प्रदर्शन से भारत ने एथेलेटिक्स, कबड्डी, क्रिकेट, शूटिंग में अपने दबदबे को कायम रखा।
एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में देश के लिए स्वर्ण पदक जीते हैं। महिला क्रिकेट टीम ने क्रिकेट में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय लड़कियों ने दूसरी बार गोल्ड पर कब्जा किया और पदक तालिका में देश का नाम अंकित कराया। वहीं दूसरा स्वर्ण महिला कबड्डी टीम: शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। तीसरा गोल्ड मेडल महिला स्कीट टीम ने दिलाया, जिसमें परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान शामिल थीं। यह शूटिंग की एक प्रतियोगिता थी।
स्कीट स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक महिला टीम ने जीता। खेल के दसवें दिन शूटिंग मुकाबले के व्यक्तिगत ट्रैप शूटिंग ने चीन की विश्व विजेता खिलाड़ी को हरा कर नीरू ढंडा ने गोल्ड पर कब्जा किया। नीरू ने व्यक्तिगत ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक एक निशाना चुकते हुए गोल्ड अपने नाम किया। 10वें दिन ही 4x400 मीटर रिले की महिलाओं की टीम ने छठा गोल्ड दिलाया। एथलेटिक्स में बेहतरीन दौड़ लगाते हुए स्वर्ण पदक जीता।






