आज दिनांक 21/10/26 को पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर पुलिस केंद्र बोकारो में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई ।
अलका मिश्रा
बोकारो
21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स (Hot Springs) क्षेत्र में भारतीय पुलिस के जवानों का एक छोटा दल देश की सीमा की रक्षा के लिए तैनात था। उस दौरान चीनी सेना की ओर से अचानक हुए एक हमले (Ambush) में हमारे 10 वीर पुलिसकर्मी कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हो गए थे। इन सभी जवानों के सर्वोच्च बलिदान की याद में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है ।
इस अवसर पर परामिलिट्री फोर्सेज के अलावा राज्य पुलिस के शहीद हुए जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है । इसी अवसर पर बोकारो जिला बल के सभी शहीद जवानों को उनकेसर्वोच्च बलिदान को याद किया गया साथ ही इस वर्ष झारखंड राज्य के शहीद 3 जवानों का नाम पढ़ा गया एवं उन्हें याद किया गया । इस अवसर पर शहीदों के परिजनों को पुलिस केंद्र बोकारो आमंत्रित किया गया एवं उन्हें सम्मानित किया गया । साथ ही उनकी समस्याओं को एएसपी श्री वेदांत शंकर (IPS) द्वारा सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया । इनके अतिरिक्त हेडक्वार्टर डीएसपी श्री पवन कुमार, सीसीआर डीएसपी श्री राम प्रवेश कुमार, ट्रैफिक डीएसपी श्री अजय प्रसाद, सार्जेंट मेजर प्रणव कुमार, सार्जेंट मेजर 2 श्री जॉय प्रभाकर लकड़ा, इंस्पेक्टर चास सह थाना प्रभारी श्री दिनेश कुमार, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सेक्टर 6 श्री विक्रांत कुमार, सार्जेंट शिव प्रसाद महतो,पुलिस एसोसिएशन एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे । साथ ही शहीदों को सलामी देने का कार्य सार्जेंट दीना हंसदा द्वारा किया गया ।






