BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जन वितरण प्रणाली में अनियमितता का आरोप, आपूर्ति विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटरों की जांच की मांग



जदयू जिलाध्यक्ष राम आशीष कुमार ने उपायुक्त से कमेटी गठित कर कार्रवाई करने की मांग इस

रांची एक्सप्रेस संवाददाता

चतरा। जिले में जन वितरण प्रणाली में कथित अनियमितताओं को लेकर सांसद प्रतिनिधि सह जदयू जिलाध्यक्ष राम आशीष कुमार ने आपूर्ति विभाग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में आपूर्ति विभाग के भीतर एक सिंडिकेट सक्रिय है, जिसके माध्यम से पूरे जिले में अनियमितताएं की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि इस मामले में केवल छोटे कर्मचारी और जनवितरण प्रणाली के डीलर ही जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि वरीय अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। राम आशीष कुमार ने आरोप लगाया कि इस कथित सिंडिकेट का संचालन विभाग में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों के माध्यम से किया जा रहा है।उन्होंने उपायुक्त रवि आनंद से मांग की है कि आपूर्ति विभाग में कार्यरत सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों का दूसरे विभागों में स्थानांतरण किया जाए। साथ ही एक जांच कमेटी गठित कर उनकी भूमिका और कार्यप्रणाली की जांच कराई जाए। उन्होंने जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।