मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
इटखोरी (चतरा)। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह रविवार को मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे। यहां स्थानीय भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा मां भद्रकाली की प्रतिमा भेंट की गई।इससे पूर्व अर्जुन सिंह ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने राज्य की खुशहाली एवं उन्नति के लिए मां भद्रकाली से प्रार्थना की।मौके पर मंदिर न्यास समिति के सदस्य रतन शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री मृत्युंजय कुमार सिंह, अमित सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, रामाधार राम, श्रीराम चौरसिया सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।






