केसरी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
चतरा। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के विरोध में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने केसरी चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं के विरुद्ध अपराध की घटनाएं चिंता का विषय हैं। थाना परिसर जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर इस तरह की घटना के आरोप सामने आना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर महामंत्री प्रवीण कुमार एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह गुड्डू ने की, जबकि संचालन महामंत्री अमित राम ने किया। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शाह, शिव कुमार चौबे, प्रदीप रावत, गोविंद राम, जिला मीडिया प्रभारी काली यादव, भवानी राय, अभिषेक केसरी, हरिओम केसरी, कोमल भोक्ता, छोटू यादव, विद्यासागर आर्य, सोनू राणा, विनीत केसरी एवं धीरज सिन्हा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।






