BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पोस्ट ऑफिस से डीएवी स्कूल तक जर्जर सड़क, हर दिन दुर्घटना का खतरा


रांची एक्सप्रेस संवाददाता

चतरा। शहर के पोस्ट ऑफिस से लेकर डीएवी स्कूल तक जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। सड़क पर बने गड्ढों और बदहाल स्थिति के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है और लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।इसके बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग की ओर से ठोस पहल नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क शहर के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाली कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।अब सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और आवागमन सुरक्षित हो सके।