BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

एको पार्क में शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे आरके महतो मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थी


चतरा।आरके महतो मेमोरियल स्कूल की ओर से शनिवार को विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को चतरा स्थित एको पार्क का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों ने पार्क में घूमकर प्राकृतिक वातावरण का आनंद लिया और आपस में मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया।इस मौके पर विद्यालय के संचालक अर्पण कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम भी विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों का मानसिक विकास होता है तथा उनकी सोचने-समझने की क्षमता और रचनात्मकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है।मौके पर प्रिंसपल गीतांजलि श्रीवास्तव,शिक्षिका मधु कुमारी,नीतू कुमारी,मामता कुमारी,सुप्रिया कुमारी,जोया प्रवीण,रंजू कुमारी,समेत सभी छात्र छात्राए उपस्थित थे।