BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

तेज रफ्तार हाइवा के कहर से एक दैनिक अखबार के बेरमो ब्यूरो बाल-बाल बचे, लापरवाही और मिलीभगत पर उठे तीखे सवाल


बोकारो से अलका मिश्रा की रिपोर्ट

सिस्टम की बेरुखी या मिलीभगत? जिप सदस्य के पत्र पर DTO खामोश, सड़कों पर खतरा बरकरार
जिला परिवहन पदाधिकारी सीएम सर की ड्यूटी में व्यस्त!
 लापरवाही और मिलीभगत पर उठे तीखे सवाल

बेरमो (बोकारो):
बेरमो की सड़कों पर बेखौफ दौड़ते भारी वाहनों के कहर ने रविवार को एक बार फिर सिस्टम की पोल खोल दी। बाजार से सब्जी लेकर लौट रहे एक दैनिक अखबार के बेरमो ब्यूरो राकेश वर्मा तेज रफ्तार हाइवा संख्या (JH09AP 1017)
की चपेट में आने से बाल-बाल बचें। टक्कर से लड़खड़ाकर वे हाइवा के अगले चक्के के करीब पहुंच गए थे, लेकिन किसी तरह पैर से धक्का देकर खुद को पीछे खींचा और मौत को मात दी।
यह घटना साफ दिखाती है कि सड़कों पर नियम-कायदे ताक पर रखकर वाहन दौड़ाए जा रहे हैं।  हादसे के बाद गाड़ी रोकी गई और पुलिस को सूचना देने पर पेट्रोलिंग टीम पहुंची। उन्होंने वाहन मालिक (विनोद साव) को बुलाया।
     इस हादसे के बाद उन तमाम लोगों और व्यवस्था की भूमिका पर उंगलियां उठ रही हैं जिनकी अनदेखी से सड़कों पर मौत का खेल चल रहा है:
       ध्यान योग्य तथ्य है कि 18 नवंबर 2026 को ही जिला परिषद सदस्य (07 बेरमो, बोकारो) ओम प्रकाश सिंह (उर्फ टिनू सिंह) ने जिला परिवहन पदाधिकारी को पत्र लिखकर ओवरलोडिंग, अनियंत्रित परिवहन और बिना तिरपाल ढके कोयला-छाई ढुलाई पर कार्रवाई की मांग की थी। पत्र में पुलिस प्रशासन को सूचना देने के बावजूद कार्रवाई न होने तथा चालान व वीडियोग्राफी जैसे साक्ष्य संलग्न किए जाने का भी जिक्र था।
 पहले से लिखित चेतावनी और साक्ष्य सामने होने के बावजूद यदि भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार और ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लग रही है तो यह सीधे तौर पर निगरानी और कार्रवाई तंत्र की विफलता को दर्शाता है। सवाल यह है कि आखिर कब तक आम लोगों की जान दांव पर लगती रहेगी?आखिर कब जिम्मेदार लोगों पर ठोस कार्रवाई होगी?इस बारे में जब संवाददाता द्वारा बोकारो जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज से उनके मोबाईल फोन पर कॉल कर जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने सीएम सर की ड्यूटी में व्यस्त होने और बाद में बात करने की बात कह फोन डिस्कनेक्ट कर दिया।