BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों ने श्रमदान से की सड़क की मरम्मत, दुर्गा पूजा में मिलेगा आवागमन में सुविधा


संवाददाता विकास कुमार

बेड़ो: प्रखंड के टेरो पंचायत अंतर्गत पाकलमेड़ी और डहूटोली गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को श्रमदान कर जर्जर सड़क की मरम्मत की। यह सड़क बेसिक स्कूल मोड़ से डहूटोली बस्ती होते हुए पाकलमेड़ी शिव मंदिर (दुर्गा पंडाल) तक जाती है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। मरम्मत को लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन तक गुहार लगाई गई, लेकिन सड़क नहीं बनी।
दुर्गा पूजा को देखते हुए दोनों गांव के ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से श्रमदान का निर्णय लिया। ग्रामीण 12 ट्रैक्टर और जेसीबी लेकर निकले और पूरी सड़क की मरम्मत कर दी, ताकि आसपास के गांव के लोग आसानी से दुर्गा पूजा देखने आ सकें। इस दौरान नवदीप महतो, चरण महतो, मिथुन महतो, सतीश कुमार, अभिषेक कुमार, राजेंद्र महतो, पीतांबर महतो, देवेंद्र महतो, बेणेश्वर महतो, सुनील महतो, बरगी उरांव, एतवा महली, पम्पा उरांव, चूरू लोहार सहित पाकलमेड़ी और डहूटोली गांव के लोग शामिल रहे।