BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

कुमरागकोल में नहाने के दौरान 19 वर्षीय युवक डूबा, 02 बच्चों को बचाया पर खुद नहीं बच सका


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गोड्डा : बसंतराय प्रखंड के कुमरागकोल गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान तेज पानी के बहाव में डूबने से 19 वर्षीय युवक मो. तस्लीम आलम की मौत हो गई। मृतक के पिता का नाम मो. रज्जाक बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, तस्लीम आलम गांव के पास तीन बच्चों के साथ नहा रहा था। इसी दौरान दो बच्चे गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। तस्लीम ने साहस दिखाते हुए दोनों बच्चों को डूबने से बचा लिया, लेकिन खुद तेज बहाव की चपेट में आ गया और गहरे पानी में डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने युवक की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उसने अपनी जान देकर दो बच्चों की जान बचाई।