BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अधिवक्ता के निधन पर डीबीए में शोक सभा का आयोजन, कल्याण कोष से 50 हजार देने की घोषणा


अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : जिला अधिवक्ता संघ भवन के सभागार में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत अधिवक्ता अंजनी कुमार दास को श्रद्धांजलि दी गई। 70 वर्षीय अंजनी दास का असामयिक निधन हो गया था।

सभा की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने कहा कि अंजनी दास नियमित रूप से कोर्ट आते थे और बेहद व्यवहार कुशल अधिवक्ता थे। उनके निधन से अधिवक्ता समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि दिवंगत के परिवार में केवल उनकी पत्नी रंभा दास हैं, कोई संतान नहीं है। संघ की ओर से आश्रित पत्नी को अधिवक्ता कल्याण कोष से 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई।

शोक सभा में महासचिव कृष्णधन खवाड़े, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा, राजेश कुमार शाही, विपुल मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष बैद्यनाथ यादव, फाल्गुनी मरीक, रणधीर देव, अनीता चौधरी, मनोज दुबे, मुकेश पाठक, राजकुमार शर्मा, चंद्रशेखर प्रसाद राय, गौतम कुमार, आशीष आलोक, हेमलाल राणा सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे।

शोक सभा के बाद अधिवक्ताओं ने शोक स्वरूप शुक्रवार को किसी भी न्यायालय में न्यायिक कार्य नहीं किया।