BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाली रैली


• राष्ट्रपति के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को देवघर जिला कांग्रेस पार्टी ने रैली निकाली। यह रैली टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष से शुरू होकर वीआईपी चौक होते हुए समाहरणालय पहुंची, जहां कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

रैली में प्रदेश प्रवक्ता अवधेश प्रजापति, जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास, युवा नेता दीपक सिंह राजपूत, गुलाब यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस संबंध में प्रदेश प्रवक्ता अवधेश प्रजापति ने कहा कि देश का लोकतंत्र आज खतरे में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार, बंगाल, हरियाणा आदि जगहों के चुनाव को बाधित किया है। वोट चोरी का पूरा प्लेटफार्म पीएम के इशारे पर तैयार किया गया था। उन्होंने मांग की कि बिना देर किए ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और उन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

वहीं जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि अब देश की जनता रुकने वाली नहीं है, ज्ञानेश कुमार की चोरी सामने आ गई है इसलिए उन्हें इस्तीफा देना होगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बंटी पांडे, प्रदीप नटराज, नकुल दास, पंजाबी राउत, सुधीर देव, मीणा तुरी, शहजादा प्रवीण सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है और केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है।