BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

देवघर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 05 साइबर ठग गिरफ्तार


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : पुलिस अधीक्षक 'प्रवीण पुष्कर' के आदेश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में रविवार, 27 सितंबर को छापेमारी कर 05 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि सारठ थाना क्षेत्र में कुछ युवक फर्जी तरीके से Flipkart/Amazon Pay के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank अधिकारी और Google पर फोन पे कस्टमर केयर तथा पीएम किसान योजना के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी की गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल फोन और सिम की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-
1. सरफराज आलम (30 वर्ष), पिता इम्तियाज आलम, बरमसिया, थाना सारठ
2. विजय कुमार दास (21 वर्ष), पिता रविन्द्र दास, सिमरातरी, थाना पाथरौल
3. शिवम कुमार दास (19 वर्ष), पिता ठाकुर दास, चरकमारा, थाना सारठ
4. नितेश कुमार (19 वर्ष), पिता किशोर मंडल, दौंदिया, थाना सोनारायठाड़ी
5. अभय कुमार दास (24 वर्ष), पिता सुखसागर दास, लेडवा, थाना पाथरौल, सभी जिला देवघर।

पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी Google Pay/PhonePe/PayTM कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैशबैक का झांसा देते थे। APK फाइल (PM Kisan Yojana, बिजली बिल, RTO Challan) भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेकर ठगी करते थे। साथ ही फर्जी Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर Airtel Thanks App के माध्यम से कार्ड बंद करने और पुनः चालू करने के नाम पर ठगी करते थे।

मौके पर से पुलिस ने 05 मोबाइल फोन और 08 सिम कार्ड। तकनीकी जांच में बरामद नंबरों और IMEI के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में शिकायतें दर्ज मिली हैं। आरोपी सरफराज आलम पूर्व में देवघर साइबर थाना कांड संख्या-125/25 और दुमका शिकारीपाड़ा कांड संख्या-115/24 में भी आरोपित है।

छापेमारी दल में पु.नि. संतोष कुमार, साइबर थाना और पु.अ.नि. दीपक कुमार साह, थाना प्रभारी सारठ व उनकी टीम शामिल थी।