BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

देवघर एम्स में ओवेरियन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विशेषज्ञों ने कहा - जागरूकता ही बचाव


अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : देवघर 'एम्स' के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा 26 सितंबर को पेशेंट वेटिंग एरिया में ओवेरियन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का थीम "BEAT Ovarian cancer - Aware, Educate, Advocate & Support" रखा गया था।

कार्यक्रम में देवघर 'एम्स' के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने फैकल्टी, रेजिडेंट डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों, छात्रों, मरीजों और उनके परिजनों को ओवेरियन कैंसर के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि ओवेरियन कैंसर को अक्सर "साइलेंट किलर" कहा जाता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण बहुत अस्पष्ट होते हैं, जिसके कारण समय पर पहचान नहीं हो पाती है।

विभाग की एचओडी डॉ. प्रियंका राय और डॉ. स्वाति प्रिया ने अपने संबोधन में कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिन महिलाओं के परिवार में कैंसर का इतिहास रहा है, उन्हें अनिवार्य रूप से जेनेटिक स्क्रीनिंग करानी चाहिए, ताकि समय रहते जोखिम का पता लगाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान थीम पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक (स्किट) का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से ओवेरियन कैंसर के लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई। डॉ. कहकशा और डॉ. विनीता ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फैकल्टी, रेजिडेंट, स्टाफ, छात्र-छात्राओं के साथ-साथ मरीजों और उनके परिजनों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और इसे सराहा। एम्स प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि महिलाओं में कैंसर को लेकर जानकारी बढ़े और समय पर इलाज संभव हो सके।